Monday, 2 July 2012

तेरे जाने के बाद






















धुंधली से यादो का दास्ता!
वो काँटों से भरा रास्ता !
मेरा घुट घुट कर जीना !
और आंसुओ को पीना !
तेरे जाने के बाद !

हर चेहरे में तेरे चहरे को पाना !
यादो में तेरी खुद को भूल जाना !!
फूलो का बगिया में न मुस्कुराना !!
पंछी का आसमा में न चहचहाना !!
तेरे जाने के बाद !

मेरी साँसों का थम जाना ,
पर यादो का न रुक पाना !
सावन के मौसम में न आना !!
हर आहट में तुझे न पाना !!
तेरे जाने के बाद !

अब तन्हाई भी सवाल करती है !
करोगे कब जुदा बार बार कहती है !
हवांए भी हर वक्त मुझ से दूर रहती हैं !
फिर होगा सन्देश कोई यही कहती हैं !!
तेरे जाने के बाद !

Wednesday, 20 June 2012

मेरी ख़ामोशी














मैं खामोश हूँ तो क्या हुआ ?
सुना तो करता हूँ ना !

इस तरह गिरा हूँ तो क्या हुआ ?
खड़ा तो हो तो जाता हूँ ना !

मर कर ही सही जीया तो क्या हुआ?
कहने को जी तो रहा हूँ ना !

मंजिल दूर है तो क्या हुआ ?
एक बार चल दिया तो पहुच तो जाऊंगा ना !!

आज भटक तो गया हूँ तो क्या हुआ ?
ठोकर खाकर संभल तो जाऊंगा ना !

तेरा जादू














तेरी एक नज़र का हुआ यह असर !!
जाना किधर है कान्हा है मेरा घर !!

तेरी खुशबू एक येसा बहार आया !
अब देखो गुलाब को गुमार छाया !!

तेरी आंख खुले होता है सबेरा !
खुले जुल्फे तो होता है अँधेरा !!

तेरी हँसी से आये ये भीगा सावन !
देख हँसी सीख जाये जीना जीवन !

तेरी चाल से हवाओं ने सीखा है चालना !
पंछी ने असमानों में सीखा है उड़ना !!

तेरी बातो से सीखा हम ने बातो को !
और सीखा दिया करवट बदलना रातो को !!

तेरी आँखों से सीखा एक नजराना !
कैसे रहे नशे में बिना पिए पैमाना !!

तेरी नजरो का जादू भूल गए हम मैखाना !
पीते हैं नजरो से तेरी गलिया मेरा आशियाना !!

Sunday, 27 May 2012

कल का सूरज देखने को बेताब हूँ
















कल का सूरज देखने को बेताब हूँ !
जिंदगी कहती है मैं तेरा ख्वाब हूँ !!

एक सुबह होगी अंत मेरी परिभाषाओ का !
लाएगी सुबह पोटली नई आशाओ का !!

काश की अंत इतना सुखद हो !
बस जाये मेरे राग में उल्लास रसद हो !!

ये रात ढल जा येसे !
मुट्ठी से रेट फिसली हो जैसे !

क्योंकि कल का सबेरा नई खुशियाँ नया तरंग लायेगा !
मिलूँगा दोस्तों से फिर एक दफा नया उमंग  लायेगा !!

मिलूँगा दोस्तों से अपनी बाहें फैलाए,
चाहूँगा दोस्तों से अंतिम हाथ मिलाये !!

अलविदा न कह सकूँगा ,
क्यूंकि यादो को दिल से कंहा विदा कर सकूँगा !!

कल का सूरज देखने को बेताब हूँ !
जिंदगी कहती है मैं तेरा ख्वाब हूँ !!

Sunday, 13 May 2012

हर शाम समुन्दर के किनारे एक नाम लिखा जाता है !















हर शाम समुन्दर के किनारे एक नाम लिखा जाता है !
क्या है दुश्मनी मेरी उस से की हर बार नाम मिटा जाता है !!

कह दो समुन्दर से अपनी औकात में रहे !
पागल कुत्ते ने थोड़े ही काटा है जो मैं लिखू और वह मिटता जाये !!

बरसो से टूटे हो कहर बन कर लोगो की जिंदगी  में !
तुम क्या पता की कैसे जिंदगी जिया जाये !!

कुछ तो शिष्टाचार में रहा करो बड़ी शिद्दत से एक नाम लिखते हैं लोग !
कम से कम तुम्हारे द्वारा तो न मिटाया जाये !!


//पर इसके  बाद समुन्दर जो बात कही मेरे तो आंसु ही छलक आये ///

अरे मैं तो बस डोलने वाला दरिंदा हूँ !!
मेरे द्वारा कान्हा किसी का नाम मिटाया जाये !

मैं तो कद्र करता हूँ लोगो के मोहब्बत की !
चरण छुने आता हूँ लोगो के मोहाब्त की पर इसी नादानी में !!
उनकी कच्ची सी मोहब्बत का नाम  मिट मिट जाये !!

कैसे लोग समुद्र के किनारे अपनी इश्क का नाम लिख जाते हैं !
और एक समुन्दर की लहर नाम मोहब्बत का नाम मिटा जाती है !
अरे मोहब्बत तो उस पंछी का नाम है जिसका अन्धिया भी कुछ नहीं बिगड़ पाती हैं !!

Friday, 20 April 2012

phoolo ne kaha

















साँझ तो हो गयी है इन्तजार करते करते !
साँस कभी रूक ही जाती है यूँ रुकते रुकते !

आज कल तो सारे फूल भी नफरत करते हैं ,
मेरे हाथो में काँटों को चुभा कर कहते हैं ,

मुझे अपनी टहनियों से अलग कर देते हो ,
अपना प्यार पाने को किसी को क्यूँ जुदा कर देते हो !

जा तुझे भी तेरा प्यार छोड़कर चला जायेगा !
किसी को किसी से जुदा होने का दुःख समझ आयेगा !

Sunday, 8 April 2012

@@kya hua @@







मैं खामोश हूँ तो क्या हुआ ?
सुना तो करता हूँ ना !

इस तरह गिरा हूँ तो क्या हुआ ?
खड़ा तो हो तो जाता हूँ ना !

मर कर ही सही जीया तो क्या हुआ?
कहने को जी तो रहा हूँ ना !

मंजिल दूर है तो क्या हुआ ?
एक बार चल दिया तो पहुच तो जाऊंगा ना !!

आज भटक तो गया हूँ तो क्या हुआ ?
ठोकर खाकर संभल तो जाऊंगा ना !

Wednesday, 1 February 2012

@@अपनी कार बढ़ा लेते हैं@@



एक सड़क के किनारे दो बच्चे  खेल रहे थे !
धरती माता को अपने में लपेट रहे थे !!

तभी अचानक उनके पास रुकी एक कार !
उसमे थी आंखे चार !!
दो आँखों ने बच्चो के देखा !
निकला पोर्टेबल कैमरा और कैद कर ली उनकी रूप रेखा !!

बच्चे रहते थे पास की झोपडी में !
भूख के अलावा कान्हा था उनकी खोपड़ी में !!

उन्हें लगा मेमसाहब कुछ पैसे देंगी !
कंही प्यार से हमारा हाथ थाम लेंगी !!

दौड़ के गए कार के पास और खिड़की से डाला अपना हाथ !!

देख उन बच्चो को उन्हों ने अपना मुह पीच्काया !!
बिना कुछ कहे अपनी कार को अंगे बढाया !!

गरीब बच्चो को देख उनकी फोटो तो खींच  लेते हैं !
और जब करनी हो कभी उनकी सहायता तो अपनी कार बढ़ा  लेते हैं !!

पर बच्चो ने भी कई दफा कार जाती हुई देखा था !
पर जबरजस्ती कंहा किसी ने रोका था !!

उन बच्चो की तस्वीरे ट्विट्टर ,फसबूक में करोडो में बिक गयी  !
उन बच्चो की जिंदगी सडको में थी और सडको में ही रह गयी  !!

कई दफा उन तस्वीरो को देख लोगो ने नेताओं को कोसा दी हजारो गाली !
पर जब आया सहायता करने का मौका सब ने अपनी पोटली सरका ली !!

जिंदगी भी कितने रूप देखती है !!
कभी महलो में तो कभी सडको में गुजर जाती है !!



Tuesday, 24 January 2012

@@चलो आज खामोश हो जाते हैं @@


चलो  आज खामोश हो जाते हैं !
कई दिनों से जो बह रहे हैं आंसू
आज उन से  रिश्ता तोडा जाते हैं
चलो आज खामोश हो जाते हैं !!

पर मन में बस कुछ सबाल आते हैं !
बस बार बार हो न जाओ खामोश
यही सवाल रोक जाते हैं !!

कंही वो भी याद करे तो !!
कंही वो भी हम से मिले तो !!
इस जन्हा में हमें न पाकर दुःख हुआ तो !!
हम हो गए हैं खामोश उन्हें पता चला तो !!

बस कुछ ही सबाल हैं जो मुझे जीने में मजबूर करते हैं !!
तुम्हे क्या पता याद  करके मर मर के जिया करते हैं !!

दिल की हर धडकनों में बस तेरी ही आवाजे  आती है !!
आती जाती सांसो में तेरी ही खुशबू लाती हैं !!

चलो याद करके आज फिर रो जाते हैं !!
चलो आज खामोश हो जाते हैं !!



Sunday, 1 January 2012

!!log man lete hain !!




जलता है कोई आग में लोग रोशनी मान लेते हैं !!
कोई रोता है करह कर लोग गीत मान लेते हैं !!

पंछी  तो आसमान में उड़ते हैं पर !
कभी रोया उनका बच्चा वो जान  लेते हैं !!

तन्हाई में कोई अकेले हो हँसा !
क्यूँ लोग खुश उसे जान लेते हैं !!
अरे दोस्तों !! पत्थर भी ठोकर खाकर रोता है !!
कभी दो पल के लिए सुना तो करो !!
सब जी लेते हैं अपने लिए कभी
दुसरो के लिए जी कर तो देखा करो !!

मायूस सा चेहरा देखकर भी
खुदा है उसके पास लोग मान लेते हैं !!
कभी दूर बेटे को लगी चोट
रोता है उसका बच्चा माँ जान लेते  हैं !!

चलता है राह में कोई  मिलेगी उसे मंजिल लोग मन लेते हैं !!