@@मेरा पेड़ और देश@@
आज ५ साल बाद,
अपने लगाये आम के पेड़ से गया मिलने !
ख़ुशी से इतर कर पेड़ लगा हिलने !
बोला मेरे पानी, खाद, दाता आ गए !
बर्षो के बाद मुझे से मिलने आ गए !
लगाये पेड़ को देख हुआ अचंभित !
यही मेरा पेड़ है, मैं हुआ भ्रमित !!
क्यूंकि मेरा पेड़ उतना ही था बड़ा जितना ५ साल पहले !
मुझे न गया रहा,देख उसकी हालत गया न सहा ,
पेड़ के कहा:
क्या करू जितना होता हु बड़ा,
हर दिन गुमान से भरा,
और एक दिन पूर्णमासी आती है !
अप की माँ मुझे तोड़ ले जाती है !!
उस आम के पेड़ को देख देश का ख्याल आया !
देश भी पेड़ की तरह कितना गया है सताया !!
हर पंचवर्षी में कोई न कोई आता है !
बड़ी बेरहमी से इसे तोड़ ले जाता है !
मेरा पेड़ और देश उतना का उतना ही रह जाता !!

No comments:
Post a Comment